About

“यतो धर्मस्ततो जयः”

हमारे बारे में

हमारी वेबसाइट “कथा” (https://katha.karmkandsikhen.in/) का उद्देश्य शास्त्र-पुराणों में वर्णित कथाओं का संस्कृत व हिन्दी अनुवाद एवं भावार्थ/सारांश वर्णन करते हुये धर्म-संस्कृति-कर्मकाण्ड आदि के बारे जनमानस में जागरूकता का प्रसार करना एवं आस्थावानों को धर्म-अध्यात्म संबंधी जानकारी प्रदान करना है। यहां पर हम शास्त्रीय/प्रामाणिक तथ्यों को सप्रमाण प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं। आडम्बर/पाखण्ड का समर्थन हम नहीं करते हैं। शास्त्रोचित विधि-व्यवहार की चर्चा करते हुए शास्त्रविरुद्ध आडम्बर निस्तारण लक्ष्य लेकर हम चलते हैं।

  • जो वेद विहित है वही मुख्य धर्म है और इससे संबंधित आलेख यहां मिलेंगे।
  • जो व्यवहार वेदविरुद्ध है वह आडम्बर या पाखण्ड है और उसके समर्थन में यहां आलेख नहीं मिलेंगे।
  • व्रत त्योहार आदि से संबंधित अग्रिम सूचना प्रस्तुत करते हैं।

आज के युग में लोग व्रत-पर्व-पूजा-पाठ आदि की जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते हैं। किन्तु सप्रमाण चर्चा जो कि शास्त्रसम्मत हो इसका अभाव देखा जा रहा है। इस दिशा में प्रयास करते हुये यहाँ सामग्री उपलब्ध किया जाता है। संपूर्ण कर्मकांड विधि एक मात्र ऐसा मंच है जहां पर विभिन्न कर्मकाण्डों की प्रामाणिक और व्यापक विषयों का समावेश किया गया है।