श्री राम नवमी व्रत कथा – Ram Navami vrat katha

श्री राम नवमी व्रत कथा - ram navami vrat vidhi

इस आलेख में श्रीराम नवमी व्रत माहात्म्य अर्थात व्रत कथा दी गयी है। इस व्रत कथा को कथा तब कहा जा सकता है जब सुना जा रहा हो वास्तव में ये रामनवमी व्रत का माहात्म्य ही है क्योंकि इसमें रामनवमी व्रत का महत्व और व्रत की विधि बतायी गयी है। यह ब्रह्म पुराण से लिया गया है।

श्री रामनवमी व्रत का महत्व और विधि ब्रह्मपुराण में ब्रह्मा और नारद संवाद के रूप में वर्णित है। इसे श्री रामनवमी व्रत माहात्म्य नाम से जाना जाता है। यहाँ श्री राम नवमी व्रत माहात्म्य संस्कृत में वर्णित है और साथ ही हिंदी में भी महत्वपूर्ण तथ्य दिए गये हैं :

॥ अथ श्री रामनवमी व्रत माहत्म्य ॥

          श्री रामनवमी व्रत माहत्म्य : Ram Navami vrat katha

            ॥ इति श्रीब्रह्मपुराणे ब्रह्मनारदसंवादे श्रीरामनवमीव्रतमाहात्म्यं समाप्तम् ॥

            • जिसने श्री रामनवमी व्रत नहीं किया हो, यदि उसने बहुत सारे दक्षिणा देकर कई यज्ञ भी किये हों, बहुत सारा दान भी किया हो फिर भी उसका अधिक महत्व नहीं होता। अर्थात यदि और कुछ न भी करे तो भी श्री रामनवमी व्रत अवश्य करे।
            • कार्तिक पूर्णिमा को द्वारका में उत्तम ब्राह्मणों को कड़ोरों कपिला गाय दान करने से भी अधिक फल श्री राम नवमी व्रत का होता है।
            • श्री रामनवमी व्रत से जितना पुण्य प्राप्त होता है उतना पुण्य कठिन तपस्या करने से भी प्राप्त नहीं होता।
            • श्री रामनवमी व्रत से जितना पुण्य प्राप्त होता है उतना पुण्य पूरी पृथ्वी दान करने से भी नहीं होता।
            • बहुत जन्मों तक एकादशी व्रत करने से जो फल प्राप्त होता है उससे अधिक मात्र एक बार रामनवमी व्रत करने पर ही प्राप्त हो जाता है।
            राम नवमी व्रत का महत्व
            राम नवमी व्रत का महत्व

            इसके साथ ही व्रत के नियम, पूजा की विधि का वर्णन किया गया है। पूजा विधि में एक विशेष तथ्य यह है कि अर्घ्य की प्रधानता बताई गयी है और सपरिवार श्री राम जी के अर्घ्य मंत्रों को दिया गया है।

            राम नवमी पूजा विधि में अर्घ्य मंत्रों के साथ सम्पूर्ण पूजा विधि दिया गया है – रामनवमी पूजा विधि

            कथा पुराण में शास्त्रोक्त प्रमाणों के साथ प्रामाणिक चर्चा की जाती है एवं कई महत्वपूर्ण विषयों की चर्चा पूर्व भी की जा चुकी है। तथापि सनातनद्रोही उचित तथ्य को जनसामान्य तक पहुंचने में अवरोध उत्पन्न करते हैं। एक बड़ा वैश्विक समूह है जो सनातन विरोध की बातों को प्रचारित करता है। गूगल भी उसी समूह का सहयोग करते पाया जा रहा है अतः जनसामान्य तक उचित बातों को जनसामान्य ही पहुंचा सकता है इसके लिये आपको भी अधिकतम लोगों से साझा करने की आवश्यकता है।

            Leave a Reply

            Your email address will not be published. Required fields are marked *